कर्ज़ से बाहर निकलने के कदम

Steps to Getting Out of Debt

लेखक, पैट रॉबर्टसन

गरीबी का मतलब है पैसे या ज़रूरी चीज़ों की कमी। गरीबी के साथ अक्सर कर्ज़ भी जुड़ा होता है। कर्ज़, चाहे गरीबी की वजह से हो या किसी और कारण से, एक तरह की गुलामी है। परमेश्वर के सिद्धांतों को अपनाने से हम गरीबी और कर्ज़—दोनों से बाहर निकल सकते हैं।

सबसे पहले, अपने आप को, अपने आर्थिक जीवन को, अपने परिवार और अपने पूरे जीवन को यीशु मसीह को समर्पित करें। परमेश्वर के सिद्धांतों के अनुसार जीने का फैसला करें और अपनी परिस्थिति के बारे में उनकी इच्छा जानने की कोशिश करें। अपने जीवन की उन गलतियों और कमियों को ईमानदारी से स्वीकार करें, चाहे वे अतीत की हों या वर्तमान की, जिनकी वजह से आप कर्ज़ में आए हैं। परेशानी से बाहर निकलने के लिए पहले यह समझना ज़रूरी है कि आप उस परेशानी में पहुँचे कैसे।

इसके बाद, परमेश्वर के सिद्धांतों को समझने की पूरी कोशिश करें। बाइबल कहती है, “मेरी प्रजा ज्ञान के अभाव के कारण नष्ट होती है।” (होशे 4:6)

बहुत से मसीही परमेश्वर के राज्य के सिद्धांतों को अच्छी तरह नहीं जानते। वे यह भी नहीं समझते कि परमेश्वर ने अपने बच्चों के लिए क्या रखा है। ज्ञान की कमी के कारण वे परेशानियों में फँसे रहते हैं।

कर्ज़ या गरीबी में रहने वाले लोगों के लिए परमेश्वर के एक सिद्धांत को समझना बहुत ज़रूरी है, जिसे मैं “पारस्परिकता का नियम” (Law of Reciprocity) कहता हूँ। यह कारण और परिणाम का नियम है। पैसों के मामले में यह बहुत सरल है:

“दिया करो, तो तुम्हें भी दिया जाएगा; अच्छा नाप दबा-दबाकर और हिला-हिलाकर और उभरता हुआ तुम्हारी गोद में डालेंगे; क्योंकि जिस नाप से तुम नापते हो, उसी से तुम्हारे लिए भी नापा जाएगा।” (लूका 6:38)

जब कोई व्यक्ति परमेश्वर के काम के लिए और गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए देना शुरू करता है, तो परमेश्वर भी उसे वापस देना शुरू करते हैं।

आप पर कितना भी कर्ज़ क्यों न हो, अपनी आय का कम-से-कम 10 प्रतिशत प्रभु को दें। अगर आपकी आय बहुत कम है, तब भी आपके पास देने के लिए कुछ न कुछ है। जहाँ हैं, वहीं से शुरुआत करें। अपने से कम साधन वाले लोगों की मदद करें। दूसरों को अपना प्रेम, समय, मेहनत और पैसा देने की कोशिश करें, भले ही वह थोड़ा ही क्यों न हो।

एक सही और व्यावहारिक बजट बनाएँ। बहुत से लोग बजट नहीं बनाते, इसलिए उनका पैसा बिना किसी योजना के खर्च होता रहता है। आपकी आय चाहे जितनी भी हो, अपने बजट में दशमांश और प्रभु के लिए भेंट का हिस्सा रखें। जरूरतमंद लोगों की मदद करना भी इसका हिस्सा हो सकता है। (मलाकी 3:10)

दशमांश अलग रखने के बाद, अपने कर्ज़ को चुकाने की योजना बनाएँ। अपने लेनदारों से बात करें और उन्हें बताएं कि आप हर महीने कितनी राशि दे सकते हैं। उनसे अपनी भुगतान योजना पर सहमति बनाने की कोशिश करें। वे अक्सर ऐसी योजना को स्वीकार कर लेते हैं।

इसके बाद अपने मन में पक्का फैसला करें कि अब आप नया कर्ज़ नहीं लेंगे। अपनी आय से अधिक खर्च करके जीवन न जिएँ। परमेश्वर के सामने यह संकल्प लें कि आप उधार लेकर चीज़ें नहीं खरीदेंगे और अपनी जीवनशैली को अपनी आय के अनुसार रखेंगे। इसके लिए मन और आत्मा से दृढ़ निर्णय लेना होगा। कर्ज़ से बाहर निकलने में एक साल, दो साल या पाँच साल लग सकते हैं, लेकिन आपको हार नहीं माननी है।

एक समझदार व्यवसायी ने सुझाव दिया कि बजट में मनोरंजन और परिवार के साथ समय बिताने के लिए भी कुछ हिस्सा होना चाहिए। हर महीने परिवार के पास ऐसा समय होना चाहिए जब वे जीवन के तनाव से थोड़ा दूर हो सकें। पार्क में पिकनिक मनाना, पतंग उड़ाना या मेले में जाना इसके उदाहरण हो सकते हैं। ऐसी गतिविधियाँ आपको तनाव से दूर होकर मन को फिर से तरोताज़ा करने में मदद करती हैं।

इसके साथ मैं सब्त के दिन विश्राम करने की भी सलाह देता हूँ। आप सप्ताह के सातों दिन काम नहीं कर सकते। सप्ताह में एक दिन परमेश्वर के लिए अलग रखें—उनके बारे में सोचने, प्रार्थना करने, बाइबल पढ़ने और आराम करने के लिए। ये बातें आपके मन और आत्मा को इस संघर्ष का सामना करने के लिए तैयार करती हैं।

इन सबके साथ आपको परमेश्वर पर नए सिरे से विश्वास रखना होगा। वही आपका स्रोत हैं। जब आप उन्हें देते हैं और उन पर भरोसा करते हैं, तो परमेश्वर आपको कर्ज़ की गुलामी से निकालकर आशीषों की ओर ले जा सकते हैं। वे आपके लिए नए रास्ते खोल सकते हैं और आपको ऐसे विचार दे सकते हैं जो आपकी परिस्थिति से बाहर निकलने में मदद करें।

इस बात पर विश्वास रखें और परमेश्वर के उत्तर की उम्मीद करें। किसी दूसरे व्यक्ति को अपना अंतिम सहारा न मानें। परमेश्वर ही आपका स्रोत हैं।

हर दिन विश्वास के साथ अच्छे और भरोसे से भरे शब्द बोलें। ज़ोर से कहें कि आप कर्ज़ से मुक्त होंगे और परमेश्वर आपकी परिस्थिति को बदलेंगे। बाइबल की ऐसी आयतें याद करें, जैसे:

“वह कंगाल को धूल में से उठाता और दरिद्र को घूरे पर से निकाल खड़ा करता है, कि उनको प्रधानों के संग बैठाए और महिमा का सिंहासन उनका भाग कर दे।” (1 शमूएल 2:8)

इन वचनों को बार-बार विश्वास के साथ बोलें और याद रखें कि परमेश्वर सब कुछ कर सकते हैं और सब कुछ भली-भाँति कर सकते हैं।

इस विश्वास के साथ आगे बढ़ते रहें। कर्ज़ चुकाने में आपको एक साल लग सकता है। जिन मामलों के बारे में मुझे जानकारी है, उनमें औसतन लगभग 18 महीने लगे हैं। लेकिन इसमें तीन, चार या पाँच साल भी लग सकते हैं।

यदि आप उन हथियारों का उपयोग करते हैं जो परमेश्वर ने आपको दिए हैं, तो आप इस लड़ाई में जीत हासिल करेंगे! आप कर्ज़-मुक्त हो सकते हैं!

लेखक के बारे में

पैट रॉबर्टसन

डॉ. पैट रॉबर्टसन Christian Broadcasting Network के संस्थापक और अध्यक्ष रहे। वे Regent University के सह-संस्थापक, चांसलर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी रहे। उन्होंने अपने जीवन में कई अन्य संगठनों और प्रसारण संस्थाओं की स्थापना और नेतृत्व किया। उनके लिए जीवन का सबसे बड़ा खजाना यीशु मसीह को जानना और उनके तथा उनकी सामर्थ्य के बारे में दूसरों को बताना था।

Share this story:

Contact CBN PrayerLine

Or fill up the form below and we'll get in touch with you
CodePenCodePenCodePen
Shopping cart0
There are no products in the cart!
Continue shopping
0
Enter your email id to download A Giant Adventure – Nepali
दाऊद र गोल्यत को कहानी सुपरबुक एपिसोड, एउटा महान कदम माथि आधारित छ। यो कहानी एउटा किशोर गोठालो दाऊद को विषयमा हो, जसले दैत्य गोल्यत को सामना गर्छ जो संग इस्राइल का सबै योद्धा डरायेका थिए। अंत मा दाऊदले गोल्यत लाई यो भनेर परास्त गरे, “तँ मकहाँ तरवार, बर्छा र भाला प्रयोग गर्न आइस्। तर म तँ कहाँ इस्राएलका सेनाहरूका परमेश्वर सर्वशक्तिमान परमप्रभुका नाउँ मात्र लिएर आएको छु।”